रायपुर स्मार्ट सिटी में निकली बड़ी भर्ती, कई पदों पर आवेदन आमंत्रित

रायपुर : रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली हैं। अर्बन नॉलेज एक्सपर्ट, महाप्रबंधक (आई.टी.), प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट और सीनियर मैनेजर (एच.आर.) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

संविदा आधारित नियुक्ति और आकर्षक वेतन

इन सभी पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को 88,400 रुपये से 1 लाख रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त, 2024 की शाम 6:30 बजे तक अपना आवेदन hr.rscl.raipur@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://smartcityraipur.cgstate.gov.in/ पर जाकर शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य आवश्यक जानकारियां जरूर देख लें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दिनों में 9827899855 पर संपर्क किया जा सकता है।

You May Also Like

More From Author