रामलला को पहनाया गया बस्तर का खादी वस्त्र, असली स्वर्ण-चूर्ण हस्तछपाई विधि से बनाई गई पोशाक

रायपुर: कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलला को छत्तीसगढ़ से एक विशेष उपहार भेंट किया गया है। बस्तर के कुशल श्रमसाधकों द्वारा श्रद्धा और प्रेम से तैयार किया गया पीताम्बर वस्त्र भगवान रामलला को पहनाया गया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अपने सोशल मीडिया पर रामलला की मनमोहक तस्वीरें साझा कर इस खबर की पुष्टि की है। यह पीताम्बर वस्त्र पीले खादी सिल्क से बनाया गया है और इस पर शुद्ध सोने के चूर्ण से हस्तछपाई की गई है, जिससे यह और भी खूबसूरत लग रहा है।

छत्तीसगढ़ के इस उपहार से रामलला और भी अधिक आकर्षक लग रहे हैं। यह उपहार छत्तीसगढ़वासियों की भगवान राम के प्रति गहरी आस्था और समर्पण का प्रतीक है।

You May Also Like

More From Author