रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नए सचिव और संयुक्त सचिव नियुक्त किए हैं। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ में संपत कुमार और जारिता लैतफलांग को सचिव और विजय जांगिड़ को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का के स्थान पर इन नए नेताओं को नियुक्त किया है।


