रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने इन नियुक्तियों की सूची भी जारी कर दी है।
यह कदम आगामी नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के साथ ही कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है।
देखें लिस्ट –



