बिलासपुर, 24 दिसंबर 2025: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बहतराई खेल परिसर में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हल्का तनाव देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल को मंच पर पीछे की पंक्ति में जगह मिलने से नाराज हो गए। उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए भड़क उठे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कार्यक्रम के दौरान वीआईपी मंच पर सीट की व्यवस्था न होने से अमर अग्रवाल खुले तौर पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “जहां बैठाया गया, वहीं ठीक हूं।” लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच-बचाव पर उन्होंने फ्रंट लाइन पर आना स्वीकार कर लिया। अमर ने कहा, “आपके सम्मान में आ जाता हूं।” सीएम साय ने खुद अमर को आगे बुलाया और स्थिति संभाली।
महोत्सव में 14 विधाओं में 3000 युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। सीएम ने उद्घाटन किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस घटना से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। अपडेट के लिए बने रहें।