CSVTU भिलाई में 9.44 लाख की धोखाधड़ी, पीएचडी फीस घोटाले में कर्मचारी गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) में पीएचडी शोधार्थियों से फीस के नाम पर करीब 9.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय की शिकायत पर नेवई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार था और शोधार्थियों से नकद फीस लेकर फर्जी रसीदें जारी करता था। राशि विश्वविद्यालय खाते में जमा करने के बजाय वह गबन कर लेता था।

दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में गबन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज और रसीदें जब्त की हैं। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

You May Also Like

More From Author