जगदलपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बस्तर जिले में सिटी ग्राउंड जगदलपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर के 280 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जोड़े शामिल हुए।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक और 15 हजार रुपये मूल्य के घरेलू सामान वितरित किए गए। नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ गरीब परिवारों को सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान करते हैं।