बिलासपुर में छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी, ट्रैफिक और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता

बिलासपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती वर्ष के अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। एसएसपी रजनेश सिंह ने छात्रों को जन-जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया।

छात्रों को यातायात नियमों, ई-चालान प्रक्रिया और आधुनिक उपकरणों जैसे स्पीड रडार, सीसीटीवी, ब्रीथ एनालाइजर आदि की जानकारी दी गई। साथ ही आईटीएमएस और कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का दौरा कर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।

इसके अलावा डायल 112, साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी छात्रों को दी गई।

Bilaspur Police Educates Students on Traffic Rules, Cyber Safety and ITMS System

You May Also Like

More From Author