RTE फीस बढ़ोतरी की मांग पर छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल बंद, संचालकों का विरोध तेज

रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों ने आरटीई फीस बढ़ाने की मांग को लेकर 18 अप्रैल को बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे पहले स्कूल संचालकों और स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का कहना है कि 2011 से आरटीई के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे स्कूलों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

फिलहाल, सरकार की ओर से इस मांग पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है, जिससे स्कूल संचालकों में नाराजगी बनी हुई है। वहीं, राज्य में 20 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां भी घोषित की जा चुकी हैं।

You May Also Like

More From Author