बस्तर में तेंदूपत्ता सीजन शुरू, इस बार रिकॉर्ड खरीदी की उम्मीद

जगदलपुर। बस्तर में तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए वन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस साल सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिलों में 2.70 लाख मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें बीजापुर से सबसे अधिक उत्पादन की उम्मीद है।

अनुकूल मौसम के चलते इस बार रिकॉर्ड खरीदी की संभावना जताई जा रही है। संग्रहण के लिए 75 समितियां, 119 लॉट और 1300 से अधिक फड़ सक्रिय रहेंगे, साथ ही 43 परिवहन समूह बनाए गए हैं। संग्राहकों को भुगतान सीधे बैंक खातों में देने की व्यवस्था की जा रही है।

सरकार प्रति मानक बोरा 5500 रुपए दे रही है, जिससे हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

You May Also Like

More From Author