10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच, MI vs RCB मैच के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रायपुर। 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल मैचों की वापसी को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ बॉलीवुड हस्तियों और अंबानी परिवार के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है।

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। करीब 1500 जवानों और 8 आईपीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए गए हैं और शहर के अलग-अलग मार्गों से आने वाले दर्शकों के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने मैच के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया है।

You May Also Like

More From Author