रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है। राज्य के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इसके साथ ही 16 जून से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान के तहत विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ावा देने के साथ उन्हें निःशुल्क यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और साइकिलों का वितरण किया जाएगा। वहीं 30 जून को शाला प्रवेश उत्सव के तहत संभाग स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री भी शामिल होंगे।



