रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, दो घंटे देरी से भरी उड़ान

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंच रही एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (चिड़िया टकराने) का शिकार हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में विमान या यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई, जिसके चलते एयर इंडिया की अगली उड़ान करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद उसे उड़ान की अनुमति दी गई।

You May Also Like

More From Author