अंबिकापुर। कांग्रेस के अभनपुर में चल रहे 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में आज वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हाल होता है, यह देश अच्छी तरह जानता है।
शिविर के दूसरे दिन राहुल गांधी रायपुर पहुंचकर करीब साढ़े पांच घंटे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना है।

