नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी निमिषा झा की पुस्तक “INDIA’S AI: Through Her Lens” का विमोचन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री मेघवाल ने कहा कि यह पुस्तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेंडर और सुशासन के संबंधों पर केंद्रित है तथा महिलाओं के दृष्टिकोण से AI की संभावनाओं और विकसित भारत के निर्माण में उसके समावेशी उपयोग को रेखांकित करती है।



