मुख्यमंत्री सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जयंत वैष्णव बने नए एसपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने जारी किया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले हरीश राठौर के पास थी। 10 जुलाई 2026 को जारी आईपीएस तबादला सूची में उनका स्थानांतरण कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए इस पद पर अब जयंत वैष्णव की नियुक्ति की गई है।

You May Also Like

More From Author