तखतपुर को बड़ी सौगात, 100 साल पुरानी रेल परियोजना को मिली मंजूरी; 295 किमी बिछेगी नई रेल लाइन

तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। करीब 100 वर्षों से चली आ रही रेल परियोजना की मांग को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ के बीच करीब 295 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना को स्वीकृति मिली है।

मंजूरी के बाद पहली बार तखतपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू का क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

तोखन साहू ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की करीब 100 साल पुरानी मांग को प्रधानमंत्री के सामने रखा था, जिसके बाद परियोजना को मंजूरी मिली। विधायक धर्मजीत सिंह ने भी इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

रेल कनेक्टिविटी से तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन, व्यापार, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

You May Also Like

More From Author