छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, इन पदों पर मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य की चयनित तृतीय श्रेणी की सीधी भर्तियों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

इसका लाभ चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्त होने वाले पात्र अग्निवीरों को मिलेगा। आरक्षण का प्रावधान पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी जैसे पदों की सीधी भर्ती में लागू होगा।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से सैन्य सेवा पूरी करने वाले युवाओं को राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही पुलिस, वन और जेल विभाग को अग्निवीरों के सैन्य प्रशिक्षण, अनुभव और अनुशासन का लाभ मिलेगा।

You May Also Like

More From Author