रक्षाबंधन पर रायपुर में बढ़ी भीड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

रायपुर। राजधानी में आज रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। त्योहार के चलते बाजारों और प्रमुख इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

You May Also Like

More From Author