रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में रिटायर्ड IT अधिकारी विजय कुमार छाबलानी की OSD के पद पर नियुक्ति की है। छाबलानी को तकनीकी और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विजय कुमार छाबलानी दूरसंचार क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं। सरकारी रिकॉर्ड में उनका नाम भारतीय दूरसंचार सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में दर्ज है।
नई जिम्मेदारी के तहत वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से जुड़े कार्यों में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे। यह नियुक्ति प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


