दो जिलों में 6 कारोबारियों के ठिकानों पर GST जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

बिलासपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने बिलासपुर और मुंगेली जिले में छह कारोबारियों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की। इनमें मुंगेली के तीन होटल और बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित तीन कारोबारी शामिल हैं। व्यापार विहार के कारोबारियों में गुटखा, ड्राई फ्रूट्स और तेल का कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल रहे।

विभाग की कार्रवाई टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग और ई-वे बिल में गड़बड़ी जैसी शिकायतों के बीच की गई। मुंगेली के कुछ होटल और रेस्टोरेंट में कच्चे बिल के जरिए टैक्स बचाने की शिकायतें सामने आई थीं।

जांच के दौरान मुंगेली के बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स, पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स और धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे में भी कार्रवाई की गई।

नुक्कड़ ढाबे पर जांच के दौरान कच्चे बिल से जुड़े मामले सामने आने के बाद 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार यानी बावा होटल पर विभाग ने 60 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने के साथ टैक्स संबंधी कार्रवाई की है।

राज्य में टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर जीएसटी विभाग की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी है।

You May Also Like

More From Author