पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?

रायपुर | 21 सितंबर 2026 | रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को जान से मारने की सनसनीखेज धमकी मिली है। विदेशी नंबर से आए कॉल पर अज्ञात बदमाश ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताते हुए 50 करोड़ रुपये की भारी फिरौती की मांग की है। कॉलर ने रकम न देने पर पूर्व महापौर को जान से खत्म करने की सीधी चेतावनी दी।  

धमकी भरा कॉल आने के बाद एजाज ढेबर ने तुरंत रायपुर के कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रायपुर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त टीम विदेशी नंबर की कॉल डिटेल और आईपी एड्रेस को ट्रैक कर जांच में जुट गई है। 

You May Also Like

More From Author