जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने समेत उठाईं 3 प्रमुख मांगें

रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से कैजुअल्टी तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। डॉक्टरों और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर शासन से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

JDA की प्रमुख मांगों में MBBS इंटर्न, बॉण्डेड मेडिकल ऑफिसर, PG रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट के स्टाइपेंड में उचित बढ़ोतरी शामिल है।

इसके अलावा UG और PG सेवा-बॉण्ड की अवधि को 2 साल से घटाकर 1 साल करने तथा इसका लाभ मौजूदा बैचों को भी देने की मांग की गई है। डॉक्टरों ने राज्य में Super-Speciality Cadre गठित करने की मांग भी रखी है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए स्पष्ट कैडर और दीर्घकालिक सेवा व्यवस्था बनाई जा सके।

कैंडल मार्च के दौरान डॉक्टरों और विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। JDA ने शासन से इन मुद्दों पर सकारात्मक और समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया।

You May Also Like

More From Author