बीजापुर में नक्सली डंप का भंडाफोड़, SLR और INSAS समेत बड़ी मात्रा में हथियार-गोला बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। बेदरे थाना क्षेत्र के लंका पहाड़ी के जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता लगाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

बरामद सामग्री में एक SLR, एक INSAS राइफल, एक .315 बोर की बंदूक, दो BGL लॉन्चर, 17 BGL सेल और एक चाइनीज हैंड ग्रेनेड शामिल है। इसके अलावा 49 SLR राउंड, .315 बोर के 15 राउंड, 15 BGL कारतूस, चार SLR मैगजीन और एक .315 बोर मैगजीन भी मिली है।

सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान की। जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डंप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। बरामद हथियार और अन्य सामग्री को नियमानुसार जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author