छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को राष्ट्रीय पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित हिंदी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का सम्मान मिला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। फिल्म के निर्माता BBP Studio Virtual Bharat Pvt. Ltd. और निर्देशक भरतबाला गणपति हैं। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए रजत कमल और दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है।

फिल्म में रामनामी समुदाय की धार्मिक आस्था, जीवनशैली और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाया गया है। शरीर पर ‘राम’ नाम अंकित करने की परंपरा इस समुदाय की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और लोक आस्था के लिए गौरव का अवसर है। डॉक्यूमेंट्री के जरिए प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

You May Also Like

More From Author