छत्तीसगढ़ के शिक्षित और कुशल बेरोजगारों के लिए रायपुर में 10 जून को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला रायपुर के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्रदेश के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
जॉब फेयर का आयोजन 10 जून 2024 को रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा।
इस मेले में 75 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। श्री माँ आशा आर्गेनिक फारमिंग फाउंडेशन और एलक्सर कन्सेल्टेंसी प्रा. लि. मि. में विभिन्न पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों की भर्ती, वेटर, टेलीकॉलर, हेल्पर, टेक्निशियन, सोलर टेक्निशियन और डी.एम.एस / सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होगी। इन सभी पदों के लिए न्यूनतम वेतन 10,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह होगा।
इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए इच्छुक और योग्य आवेदकों को 10 जून को जिला रोजगार कार्यालय में अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।