SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, 41,750 करोड़ का डेटा सेंटर प्रोजेक्ट

रायपुर। सिंगापुर में आयोजित SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ को कुल 43,250 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें सबसे बड़ा 41,750 करोड़ रुपये का प्रस्ताव 100 मेगावाट क्षमता वाले हाइपरस्केल डेटा सेंटर के लिए है।

सिंगापुर मुख्यालय वाली Energy Capital Global Pte Ltd इस परियोजना से जुड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंपनी के प्रतिनिधियों को निवेश के लिए औपचारिक ‘Invitation to Invest’ पत्र सौंपा। प्रस्तावित परियोजना से प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

SING Forum में छत्तीसगढ़ ने निवेशकों के सामने राज्य में उपलब्ध औद्योगिक और डिजिटल क्षेत्र की संभावनाएं भी रखीं। सरकार का फोकस प्रदेश को पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ डेटा सेंटर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में निवेश का केंद्र बनाने पर है।

You May Also Like

More From Author