VIDEO: लोक आयोग में आग, कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से बदसलूकी, कार्रवाई का आश्वासन

आज शाम रायपुर के नगर निगम बिल्डिंग के पास स्थित छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर में आग लग गई। इस हादसे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीमें पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दफ्तर में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को लोक आयोग के अधिकारी-कर्मचारियों ने रोक दिया और उनके साथ बदसलूकी भी की। कुछ लोगों ने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज भी की।

इस घटना से पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने लोक आयोग के इस रवैये की कड़ी निंदा की है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस पूरे मामले में लोक आयोग के अध्यक्ष टीपी शर्मा ने पत्रकारों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की जांच करवाएंगे और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author