बलौदाबाजार में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 11 हाईवा जब्त

बलौदाबाजार: जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रेत माफिया महानदी का सीना चीरकर लगातार मालामाल हो रहे हैं। खनिज विभाग द्वारा रेत खदानें बंद होने के बावजूद रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन जारी है।

शुक्रवार को कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सिमगा तहसीलदार नीलमणि दुबे ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 11 रेत से भरे हाईवा वाहनों को पकड़ा है। हाईवा चालक रेत से भरे वाहनों को सड़क पर छोड़कर भाग गए।

तहसीलदार नीलमणि दुबे ने बताया कि जिला कलेक्टर दीपक सोनी जी से प्राप्त दिशा निर्देश के बाद आज 11 रेत से भरे हुए अवैध परिवहन करते हाईवा वाहनों को पकड़ा गया है। मौके पर रेत की रायल्टी पर्ची नहीं थी। जिसपर इन सबका प्रकरण बनाकर जिला कलेक्टर को दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि 15 जून से रेत खदानें बंद होने के बावजूद अवैध उत्खनन हो रहा है।

शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज अधिकारी पर जमकर बरसे और व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के साथ अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जिला खनिज अधिकारी को दिये हैं।

यह कार्रवाई अवैध रेत माफिया के लिए एक बड़ा झटका है। उम्मीद है कि इससे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगेगा और महानदी को बचाया जा सकेगा।

You May Also Like

More From Author