शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर छत्तीसगढ़ से जम्मू के वैष्णो देवी दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं।
हादसा फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जाकर पलट गई।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 7 और 14 साल की दो बालिकाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बस में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे वृंदावन दर्शन के बाद शुक्रवार की रात वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे।
हादसे में घायल हुए लोगों के नाम इस प्रकार हैं:
- भूषण कुमार साहू (छत्तीसगढ़ पटोरा)
- नूतन साहू (आरकार जिला बालोद थाना सनोल)
- भाग्य लक्ष्मी, नेमा (आमा लोरी जिला दुर्ग)
- कांति यादव, पुष्पेंद्र (आमा लोरी जिला दुर्ग)
- गीता ठाकुर (आमा लोरी)
- परशराम (मर्रा थाना उदई जिला दुर्ग)
- आरती साहू (रायपुर)
- कारती ठाकुर (आमा लोरी)
- पुलेस्वर प्रसाद साहू (रायपुर)
- प्रतिभा (बतौरा जिला दुर्ग)
- तामेस्वरी (आमा लोरी)
- विमला बाई (आमा लोरी)
- पूर्णिमा (आमा लोरी)
- चेतन लाल मटियारा, लक्ष्मी मटियारा (आमा लोरी)
- लक्ष्मी साहू (पतोरा)
- कामती (गुण्डरदयी)
- जिवराखन पटेल (आमा लोरी)
- ललिता (ऊतई)
- पिंगला (दुर्ग)
- रूपा साहू (दुर्ग)
- धिरोपति (मर्रा थाना उतयी)