13 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर..

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 13 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रनीता उर्फ हिड़मे कवासी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले की निवासी रनीता 2016 से नक्सलियों के साथ सक्रिय थी और इस दौरान कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रही। पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण किया।

कबीरधाम जिले के एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय मोहबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आत्मसमर्पण की जानकारी दी। पुनर्वास योजना के तहत रनीता को 25 हजार रुपये का चेक भी दिया गया।

रनीता ACM नक्सली थी और शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण किया। वह गोंदिया-राजनंदगांव-बालाघाट (जीआरबी) डिवीजन के टांडा/मलाजखंड एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के रूप में सक्रिय थी। छत्तीसगढ़ में उस पर 5 लाख, मध्यप्रदेश में 3 लाख, और महाराष्ट्र में 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, कुल मिलाकर 13 लाख रुपये का इनाम था।

रनीता के खिलाफ मध्यप्रदेश के बालाघाट में 19 अपराध दर्ज हैं, जबकि छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 3 अपराध दर्ज हैं।

You May Also Like

More From Author