छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज AAP का सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। आम आदमी पार्टी (आप) छत्तीसगढ़ ने मंगलवार को प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश और देश में शांति, सामाजिक समरसता, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

पार्टी ने बताया कि कार्यक्रम में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। इस दौरान देश और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक वातावरण की कामना की जाएगी।

You May Also Like

More From Author