AAP के रणनीतिकार संदीप पाठक भाजपा में शामिल, छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज

रायपुर: आम आदमी पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने से सियासत गरमा गई है। केजरीवाल के करीबी रहे पाठक ने पार्टी के गठन से लेकर पंजाब और दिल्ली में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

छत्तीसगढ़ से संबंध रखने वाले पाठक के जाने से राज्य में AAP की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं, जहां पार्टी पहले से कमजोर मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया है, वहीं AAP ने इसे तोड़फोड़ की राजनीति बताते हुए असर से इनकार किया है।

You May Also Like

More From Author