आशीर्वाद का दीया’ ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हुए इस आयोजन का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गांवों से लेकर शहरों तक लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस आयोजन में नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही। दीप प्रज्वलन के जरिए सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि को प्रदेशवासियों की सामूहिक भागीदारी से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ में जिस स्तर पर लोगों ने हिस्सा लिया, वह विशेष रहा।

रायपुर में 25 लाख से अधिक और प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीप जलने के बाद आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।

You May Also Like

More From Author