रायपुर। लोकभवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने तथा शासकीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
अवर सचिव अनुभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को एआई की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और विभिन्न क्षेत्रों में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही एआई के माध्यम से कार्यों को अधिक सरल, प्रभावी और समयबद्ध बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना और अधिकारियों-कर्मचारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


