गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कोटमी गांव में सराफा व्यापारी की हत्या और लूटपाट की घटना पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अमित जोगी ने प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के समय जिले में लगे 115 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का बंद होना गंभीर मामला है और इसकी जांच होनी चाहिए। जोगी ने जिले में अवैध तस्करी और नशे के कारोबार को लेकर भी प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, बंद कैमरों को चालू करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Raipur News: ‘काव्य महाकुंभ’ में 151 साहित्यकारों का सम्मान, वक्ता मंच ने दिया ‘शब्द शिखर सम्मान’



