रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रायपुरा (इंद्रप्रस्थ) स्थित मध्य भारत के बहुप्रतीक्षित वॉटर एवं थीम पार्क Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) का भव्य शुभारंभ किया गया। इसके शुरू होने से अब राजधानीवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मनोरंजन के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने पार्क की आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
Amuse O Rama को One-Stop Family Entertainment Destination के रूप में विकसित किया गया है, जहां वाटर पार्क, थीम राइड्स, वेव पूल, लेज़ी रिवर, किड्स ज़ोन, गो-कार्टिंग और मल्टी-एक्टिविटी एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पार्क की दैनिक क्षमता 3,000 से 5,000 लोगों की है।
यहां भारत का पहला वाटर पार्क ग्लास ब्रिज, मध्य भारत का पहला ड्रॉप टावर, पहली “क्रोको कार्नेज” वाटर राइड और वाटर पार्क लिफ्ट जैसी अनोखी सुविधाएं मौजूद हैं। सुरक्षा, स्वच्छता और पारिवारिक वातावरण को प्राथमिकता देते हुए 100% प्योर वेज फूड ज़ोन भी बनाया गया है।
Amuse O Rama का शुभारंभ रायपुर को मनोरंजन के मानचित्र पर नई पहचान दिला रहा है और अब लोगों को शानदार अनुभव के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।