आरंग नगर पालिका बैठक में बस स्टैंड मुद्दे पर हंगामा, अध्यक्ष को घेरा

आरंग। नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक में बस स्टैंड निर्माण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा, कांग्रेस और शिवसेना के पार्षदों ने एकजुट होकर बस स्टैंड निर्माण को एजेंडे में शामिल करने की मांग की और अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन को घेर लिया।

बैठक के दौरान भाजपा के कई पार्षद भी अध्यक्ष के विरोध में नजर आए। विवाद का केंद्र बस स्टैंड को बैहार क्षेत्र में शिफ्ट करने की योजना रही, जिसे लेकर लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद जारी है। पार्षदों ने जनहित में बस स्टैंड को वर्तमान स्थान पर ही विकसित करने की मांग की।

वहीं कांग्रेस पार्षदों ने निर्माण कार्य में देरी और भुगतान को लेकर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस नगर पालिका का उग्र घेराव करेगी।

You May Also Like

More From Author