रायपुर: अगस्त का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। देश में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण बैंक और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा।
15 अगस्त से 8 दिन तक बंद रहेंगे दफ्तर:
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसके बाद शनिवार-रविवार के अलावा 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी होने के कारण लगातार 8 दिन तक सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
अगस्त में कुल 16 दिन की छुट्टी: इस महीने में शनिवार, रविवार और त्योहारों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
स्कूलों में भी छुट्टी: प्रमुख त्योहारों के दौरान स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी।
अगस्त में लगातार तीन-तीन दिन की छुट्टी: अगस्त में दो बार लगातार तीन-तीन दिन की छुट्टी पड़ रही है। 9, 10 और 11 अगस्त को और 17, 18 और 19 अगस्त को। इसके अलावा 24, 25 और 26 अगस्त को भी छुट्टी रहेगी।
अगस्त महीने के प्रमुख पर्व और त्योहार:
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त शनिवार
18 अगस्त रविवार
19 अगस्त रक्षा बंधन
22 अगस्त हरियाली तीज
24 अगस्त चौथा शनिवार
25 अगस्त रविवार
26 अगस्त जन्माष्टमी
31 अगस्त शनिवार