बलौदाबाजार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने तबादला आदेश जारी करते हुए कुल 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है।

जारी सूची के अनुसार एक उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, एक महिला आरक्षक और 14 आरक्षकों का तबादला किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author