बलौदाबाजार। जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। यह बदलाव दो थाना प्रभारियों के रायपुर स्थानांतरण के बाद किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, लखेश केंवट को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रमोद सिंह को सुहेला थाना, धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना और प्रवीण मिंज को कसडोल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


