रायपुर। छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर राज्य बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने अलग राज्य की मांग करने वालों को विकास विरोधी बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। उनके मुताबिक क्षेत्र में सड़क, स्कूल और अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सीएम साय ने कहा कि बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ है। उन्होंने विकास और नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को सरकार की प्राथमिकता बताया।


