बिलासपुर में भवानी कैरियर कार्यालय का शुभारंभ, कौशल्या साय ने बताए सफलता के सूत्र

बिलासपुर। सामाजिक सहभागिता, एकजुटता और मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। इन मूल्यों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। यह बात कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भवानी कैरियर के कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाईचारे की भावना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर ही जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। चाहे नौकरी हो या व्यवसाय, हर क्षेत्र में सफलता के लिए संघर्ष जरूरी है और मेहनत करने वाला ही मंजिल तक पहुंचता है।

इस अवसर पर औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author