रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (131वां) संशोधन बिल के लोकसभा में पास न होने पर केंद्र सरकार और एनडीए पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि एनडीए दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही और यह बिल वास्तविक महिला आरक्षण के बजाय चुनावी ढांचे में बदलाव का प्रयास था। बघेल ने मांग की कि 2023 में लाए गए महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू किया जाए और इसे परिसीमन व जनगणना से जोड़ना गलत बताया।
उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, वहीं सीमेंट महंगा होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है और चुनावी माहौल में सिर्फ सत्ता बचाने पर ध्यान दे रही है।



