भूपेश बघेल का बीजेपी पर निशाना, बंगाल दावों और विशेष सत्र पर उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी के दावों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले भी बंगाल में जीत के बड़े दावे कर चुकी है, लेकिन परिणाम इसके उलट रहे हैं।

बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी पहले विपक्ष को ‘एटीएम’ कहती थी, लेकिन अब ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में खुद ही ‘एसबीआई’ बनकर संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है।

विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सत्र की अनुमति तो ली गई है, लेकिन एजेंडा स्पष्ट नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या इसमें निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है और क्या केंद्र से जुड़े मुद्दों पर राज्य में चर्चा संभव है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीनों विधेयक पहले ही गिर चुके हैं, ऐसे में क्या उन पर चर्चा होगी, यह स्पष्ट होना चाहिए।

You May Also Like

More From Author