बीजापुर। भोपालपटनम नगर पंचायत में 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में राज्य शासन ने सीएमओ विकास पाटले और लेखापाल सूर्यकिरण चिडेम को निलंबित कर दिया है। जांच में सामग्री खरीदी में नियमों के उल्लंघन, 15वें वित्त आयोग की राशि से बिना अनुमति भुगतान और अग्रिम वेतन आहरण जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
मंत्री केदार कश्यप ने गिनाईं ढाई साल की उपलब्धियां, हरित विकास से ग्रामीण कनेक्टिविटी तक पर जोर



