बिलाईगढ़ CMO यशवंत देवांगन सस्पेंड, 3 मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्रवाई

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत देवांगन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तीन अलग-अलग मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद की गई है।

यशवंत देवांगन पर ‘वूमेन फॉर ट्री’ से संबंधित भुगतान लंबित रखने, परिषद के एजेंडा क्रमांक 21 में कूटरचना कर निर्धारित विषय की जगह दूसरा विषय प्रस्तुत करने और स्वच्छता दीदियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप हैं।

संचालनालय के आदेश के मुताबिक, इन मामलों को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

You May Also Like

More From Author