बिलासपुर: नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने विकास भवन स्थित निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी ड्यूटी के समय अनुपस्थित मिले, जिन पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास शाखा में लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित क्लर्क को नोटिस देने को कहा गया। साथ ही भवन अनुज्ञा प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कार्यालय में साफ-सफाई और फाइलों के व्यवस्थित रख-रखाव पर जोर देते हुए कहा कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



