बिलासपुर ट्रेन हादसा: सीएम विष्णु देव साय ने जताई गहरी संवेदना, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार सहायता घोषित

रायपुर। बिलासपुर के गटौरा-लालखदान रेलवे ट्रैक पर हुई MEMU पैसेंजर और मालगाड़ी की भयानक टक्कर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने X पर लिखा, “यह हादसा अत्यंत दुखद। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, परिजनों के साथ खड़े हैं।”

आर्थिक सहायता:

•  मृतकों के परिजनों: 5 लाख रुपये प्रति परिवार।

•  गंभीर घायल: 50 हजार रुपये।

•  सामान्य घायल: 10 हजार रुपये।

सीएम ने अधिकारियों को त्वरित राहत, बेहतर इलाज और जांच के निर्देश दिए। डिप्टी CM अरुण साव मौके पर पहुंचे, रेस्क्यू की निगरानी की।

You May Also Like

More From Author