बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा: प्रतिबंध के बावजूद चूजों की सप्लाई जारी, बढ़ी संक्रमण की आशंका

बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बावजूद चूजों की सप्लाई जारी रहने से चिंता बढ़ गई है। रविवार को दिल्ली से आई बड़ी खेप बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बिना सुरक्षा इंतजाम के उतारी गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

कोनी स्थित कुक्कुट केंद्र में 30 हजार से अधिक पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन ने मुर्गियों की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगा दी है, फिर भी चूजों की आमद जारी है।

इधर, तखतपुर क्षेत्र में भी मुर्गियों की मौत की खबर है और लापरवाही से मृत पक्षियों को खुले में फेंके जाने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने कंट्रोल रूम तो बनाया है, लेकिन हालात पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं दिख रहा है।

You May Also Like

More From Author